पुलिस से बचकर ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घुस गया चेन स्नेचर, गार्ड्स ने दौड़ाकर चोर को पकड़ा
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार शाम चेन स्नेचिंग के मामले में वांछित आरोपी पुलिस को चकमा देकर एक पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में घुस गया। इसके बाद सोसायटी के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसे दोबारा पुलिस के हवाले कर दिया। फिल्मी धरपकड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
read more at X


