Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पालघर में कक्षा में 5 मिनट लेट पहुंचने पर छात्रा से लगवाई गई उठक-बैठक, अस्पताल में भर्ती

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 21 January 2025
पालघर (महाराष्ट्र) में 5 मिनट लेट कक्षा में पहुंचने पर एक 13-वर्षीय छात्रा से प्रिंसिपल ने कथित तौर पर 50 बार उठक-बैठक लगवाई। परिजन के अनुसार, उठक-बैठक करने से छात्रा को उल्टी व शरीर में दर्द होने समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो गईं और वह 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। बकौल प्रिंसिपल, छात्रा से माफी मांगी है।