पावो नूरमी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बने नीरज चोपड़ा
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए। 26-वर्षीय नीरज ने 85.97 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पदक हासिल किया। वहीं, फिनलैंड के टोनी केरानेन ने रजत पदक हासिल किया।
read more at News18 हिंदी


