Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेशे से मज़दूर और नाम 'राष्ट्रपति', छत्तीसगढ़ के शख्स के नाम का मामला पहुंचा राष्ट्रपति सचिवालय

short by खुशी / on Tuesday, 20 October, 2026
मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी एक शख्स का नाम 'राष्ट्रपति' है। स्कूल-रिकॉर्ड के मुताबिक, उनका नाम 1988 से इसी तरह दर्ज है और आधार-कार्ड व बैंक-पासबुक में यही नाम है। बकौल शख्स, उन्हें भी अपना नाम अटपटा लगता है क्योंकि वह मज़दूर हैं। संवैधानिक पदों के नाम के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने की मांग पर राष्ट्रपति सचिवालय ने संज्ञान लिया है।
read more at Youtube