पैसों के लिए की थीं साउथ की फिल्में, ऐक्टिंग के साथ चीटिंग भी की: नवाज़ुद्दीन
ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि उन्होंने दक्षिण भारत की फिल्में केवल पैसों के लिए की थीं क्योंकि वहां पर बहुत अच्छा भुगतान मिलता है। नवाज़ुद्दीन ने कहा, "मैंने उन फिल्मों में अभिनय के साथ चीटिंग भी की, दर्शकों को पता नहीं चलेगा लेकिन मैं जानता हूं।" नवाज़ुद्दीन ने रजनीकांत अभिनीत 'पेट्टा' और 'सैंधव' में काम किया है।


