Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम, राजस्थान में पैसेंजर ट्रेन गुज़रने के बाद ट्रैक पर हुआ ज़ोरदार ब्लास्ट

short by शुभम श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 November, 2026
अनूपगढ़-सूरतगढ़ (राजस्थान) रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात ज़ोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट यात्री ट्रेन के वहां से गुज़रने के कुछ देर बाद हुआ जिससे बड़ा हादसा टल गया। धमाके में ट्रैक पर लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। जांच के लिए ATS, CID और बॉम स्कॉड मौके पर पहुंचा। इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द की गई हैं।