पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घर आए पुलिसकर्मी ने कहा 'अच्छी दिखती हो': हैदराबाद की युवती
हैदराबाद में अकेले रहने वाली एक 26-वर्षीय युवती ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घर आए पुलिसकर्मी संग हुई बातचीत का 'डरावना' अनुभव साझा किया है। युवती ने रेडिट पर बताया, "वेरिफिरेशन पूरी होने पर पुलिसकर्मी ने कहा 'अच्छी दिखती हो, जो पहना है अच्छा लग रहा है'...जाते हुए उसने कहा 'मैं कॉल करता रहूंगा'...अब वह मेरी पूरी डिटेल जानता है।"
read more at Times Now


