पंजाब के अजनाला में 'आप' कार्यकर्ता की गोली मारकर की गई हत्या, 4 लोग हुए घायल
अमृतसर (पंजाब) के अजनाला में शुक्रवार रात बाइक सवार हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एसएचओ (अजनाला) बलबीर सिंह ने बताया कि गोलीबारी में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बकौल एसएचओ, फरार आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


