पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पिता को कतर जाने से रोका गया
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों ने कतर जा रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को रोक लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और बाद में घर वापस भेज दिया। बकौल रिपोर्ट्स, तरसेम के परिजन ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने से पहले पुलिस को सूचित किया था।
read more at हिन्दुस्तान


