Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के अमृतसर में सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 26 February, 2023
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया है। यह ड्रोन चीन निर्मित था। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घटना के बारे में पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।"