Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के डीजीपी पद से हटाए गए वी.के. भावरा, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के बनाए गए चेयरमैन

short by अनिल कुमार / on Saturday, 3 September 2022
पंजाब के डीजीपी वी.के. भावरा को हटाकर पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जनवरी 2022 में डीजीपी नियुक्त किए गए भावरा 4 जून को 2 महीने की छुट्टी पर गए थे और वह रविवार को ड्यूटी पर लौटेंगे। वहीं, भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद पंजाब सरकार ने गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी बनाया था।