पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कोविड-19 से हुए संक्रमित
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, "मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे टेस्ट करवाएं।" गौरतलब है कि पंजाब में मंगलवार को कोविड-19 के 4,593 नए मामले सामने आए थे।
read more at Twitter


