Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में समन जारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 21 December, 2022
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मानसा पुलिस ने 12 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है। फरवरी में राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान चन्नी के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ था। चन्नी ने कहा, "'आप' की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था, यह फर्ज़ी केस है।''