पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेजा जिसमें उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से राज्यपाल व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्हें 2021 में पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


