Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के सीएम मान पर शराब पीकर गुरुद्वारे में प्रवेश करने के आरोप में दर्ज हुई शिकायत

short by अनिल कुमार / on Saturday, 16 April 2022
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ शराब पीकर गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। बग्गा ने शिकायत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने डीजीपी पंजाब व राज्य की पुलिस से उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।