पंजाब के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्ज़ी, तीन छात्र हिरासत में लिए गए
अमृतसर (पंजाब) में लॉरेंस रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की फर्ज़ी धमकी को लेकर स्कूल के 9वीं के तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, कुछ ही घंटों में पता लगा लिया गया था कि यह अफवाह इन छात्रों ने फैलाई है। धमकी मिलने पर स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
read more at Hindustan Times


