Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब पुलिस ने कहा- 'आप' विधायक के पिता ने किया आत्महत्या का प्रयास; बेटे ने नकारा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 22 September 2022
पंजाब पुलिस ने बताया है कि 'आप' विधायक लाभ सिंह उगोके के 65 वर्षीय पिता दर्शन सिंह ने गुरुवार को कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, उगोके ने कहा, "उनकी (पिता) हार्ट रेट कम हो गई थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है।"