Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब पुलिस ने भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी सहयोगी को किया गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 June, 2023
पंजाब पुलिस की ऐंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी सहयोगी व गैंगस्टर हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हरप्रीत नवंबर-2022 में हुई डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या का मास्टरमाइंड है। गौरतलब है, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गोल्डी मुख्य आरोपी है।