Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में 'आप' के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान जीते धूरी सीट, कांग्रेस के दलवीर गोल्डी को हराया

short by मोनिका शर्मा / on Thursday, 10 March, 2022
पंजाब में 'आप' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कांग्रेस के दलवीर गोल्डी को हराकर धूरी सीट जीत ली है। इससे पहले 'आप' के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा था, "पंजाब ने साबित किया...कि वह अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी को पसंद करता है...सभी पार्टियों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल को आतंकवादी बताया।"