Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में एनएच पर बेकाबू होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, सड़क पर फैली आग का वीडियो आया सामने

short by खुशी / on Wednesday, 3 January, 2024
पंजाब के खन्ना में बुधवार को लुधियाना-दिल्ली नैशनल हाईवे पर डीज़ल से भरे एक टैंकर के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। सामने आए घटनास्थल के एक वीडियो में सड़क पर काफी दूर तक आग की लपटें दिख रही हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।