Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में कांग्रेस पार्षद ने की आत्महत्या, पूर्व बीजेपी विधायक भंडारी को ठहराया ज़िम्मेदार

short by अनिल कुमार / on Sunday, 29 January, 2023
जालंधर (पंजाब) में कांग्रेस पार्षद सुशील कालिया ने शनिवार को ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले कथित सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व बीजेपी विधायक के.डी. भंडारी और छह अन्य लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया है। कालिया ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनके व उनके बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा चलने से वह तनाव में थे।