पंजाब में चुनाव से पहले सीएम चन्नी के भतीजे के घर पर ईडी ने मारा छापा
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के आवास सहित पंजाब में 10 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मनी लॉन्डरिंग का मामला दर्ज किया है और राजनीतिक संबंधों वाले कई लोगों की जांच जारी है।
read more at ABP न्यूज़


