Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में ड्रोन के ज़रिए उतारा गया आतंकी, पाक में किए गए परीक्षण का वीडियो आया सामने

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 16 September, 2023
सीएनएन-न्यूज़18 ने एक खुफिया सूत्र के हवाले से बताया है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हाल ही में ड्रोन के ज़रिए पंजाब में एक आतंकवादी उतारा है। बकौल रिपोर्ट, आतंकी को पंजाब में बसने का निर्देश दिया गया था। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा के ड्रोन प्रशिक्षण शिविर (पाकिस्तान) में ड्रोन की क्षमता का परीक्षण किए जाने का वीडियो सामने आया है।