पंजाब में फैक्ट्री में मज़दूरों पर गिरा पिघला हुआ लोहा; 8 हुए घायल, 2 की हालत गंभीर
पंजाब के लुधियाना में फैक्ट्री में काम कर रहे मज़दूरों पर पिघला हुआ गर्म लोहा गिरने से 8 मज़दूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल मज़दूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 2 की हालत नाज़ुक है। एक मज़दूर ने बताया कि लोहा गिरने के बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया था।
read more at भाषा


