पंजाब में बीजेपी उम्मीदवार एस.आर. लद्धर पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, हुए घायल
पुलिस के मुताबिक, लुधियाना (पंजाब) में गिल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार एस.आर. लद्धर पर रविवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। पूर्व आईएएस अधिकारी लद्धर पर हमला तब हुआ जब वह खेड़ी गांव से चुनावी बैठक में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। लद्धर अभी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।


