पंजाब में भारतीय सीमा में घुस रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर जवानों ने की फायरिंग, गया वापस
पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया, "जवानों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद भारतीय सीमा में घुस रहा पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया।" वहीं, बीएसएफ ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
read more at LatestLY


