पंजाब में महिला को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार को हाईकोर्ट से मिली बेल
पंजाब के लुधियाना में एक महिला को कार से टक्कर मारने और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली की महिला रिपोर्टर भावना किशोर को हाईकोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई है। इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भावना के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
read more at Times Now नवभारत


