Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में वीएचपी नेता पर दुकान के अंदर घुसकर नुकीले हथियार से किया गया हमला, हुई मौत

short by श्वेता यादव / on Sunday, 14 April, 2024
पंजाब के आनंदपुर साहिब में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक स्थानीय अध्यक्ष पर शनिवार शाम अज्ञात लोगों ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घटना के समय शख्स अपनी दुकान के अंदर था और सिर में गहरी चोट लगने के बाद खून से लथपथ उसका शव दुकान में मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।