पंजाब में सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा को 1 दिन के लिए बनाया गया डिप्टी कमिश्नर
पटियाला (पंजाब) में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा महफूजा को 1 दिन के लिए डिप्टी कमिश्नर बनाया गया। इस दौरान महफूजा ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की व रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा, "हर महीने जो बच्चे आईएएस, शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें अपने रोल मॉडल से मिलाया जाएगा।"
read more at ABP न्यूज़


