पंजाब में सीमा के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों की गोलीबारी के बाद लौटा वापस
पंजाब के गुरदासपुर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के पास बुधवार रात करीब 9:40 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया और बीएसएफ के जवानों द्वारा गोलीबारी के बाद वह वापस लौट गया। बीएसएफ द्वारा ड्रोन पर 16 राउंड फायरिंग की गई थी। इससे पहले बुधवार तड़के अमृतसर में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था।
read more at भाषा


