पंजाब में हमारे सांसद व विधायक को लालच देकर तोड़कर ले गई बीजेपी: 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के मंत्री और 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर पंजाब में 'आप' के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को लालच देकर तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया है। भारद्वाज के मुताबिक, पंजाब के 'आप' विधायकों ने बताया कि बीजेपी द्वारा उन्हें रुपयों, वाई प्लस सुरक्षा, पद और लोकसभा चुनाव लड़वाने का लालच दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


