Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक हुआ 64.15% मतदान, ज़िलेवार आंकड़े किए गए जारी

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 20 February 2022
चुनाव आयोग ने बताया है कि पंजाब में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 64.15% मतदान हुआ। कुल 23 ज़िलों की 117 सीटों पर हुए मतदान में मानसा ज़िले में सर्वाधिक 75.24% वोटिंग हुई जिसके बाद फाज़िल्का (73.59%) और मलेरकोटला (72.84%) का स्थान रहा। पंजाब में सबसे कम मतदान 53.10% साहिबजादा अजित सिंह नगर में हुआ।