पंजाब विश्वविद्यालय की छात्राएं पीरियड्स के दौरान ले सकेंगी 1 दिन की छुट्टी
चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में छात्राएं अब पीरियड्स के दौरान एक दिन की छुट्टी ले सकेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को पंजाब विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर रेनू विग ने मंज़ूरी दी है। गौरतलब है कि जनवरी 2023 में केरल का एक विश्वविद्यालय अपनी महिला छात्रों को मासिक धर्म की छुट्टी देने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना था।
read more at जनसत्ता


