Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब सरकार ने हिंसक झड़प के बाद पटियाला रेंज के आईजी, एसएसपी व एसपी का किया तबादला

short by shashank mishra / on Saturday, 30 April, 2022
पंजाब सरकार ने हिंसक झड़प के बाद पटियाला रेंज के आईजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला रेंज का नया आईजी, दीपक पारिक को नया एसएसपी और वज़ीर सिंह को नया एसपी बनाया गया है। पटियाला की डिप्टी कमिश्नर ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है।"