Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पकड़े जाने पर गाड़ी में बैठते समय हाय-तौबा न करें माफिया, गाड़ी पलट सकती है: यूपी के मंत्री

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 1 March, 2023
उत्तर प्रदेश के मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बीच कहा है, "माफियाओं के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है...इनको पाताल लोक से भी खोज कर लाएंगे।" बकौल राठौर, माफिया पकड़े जाने पर गाड़ी में बैठते समय हाय-तौबा न करें क्योंकि अगर ड्राइवर असंतुलित हुआ तो गाड़ी पलट सकती है।