Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में डिलीवरी गर्ल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

short by खुशी / on Thursday, 30 July, 2026
पटना (बिहार) के नौबतपुर इलाके में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने स्कूटी सवार 29-वर्षीय युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना में 3 गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल युवती को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, नौबतपुर में किराए के कमरे में रहने वाली युवती डिलीवरी एजेंट का काम करती थी।