पटना में नाम बदलकर रह रहा 12+ बैंक डकैतियों में शामिल बदमाश 'काका' एनकाउंटर में ढेर
बिहार समेत अन्य राज्यों में 12 से अधिक बैंक डकैतियों में शामिल वॉन्टेड बदमाश 'काका' को शुक्रवार रात एसटीएफ ने पटना में एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान बांह में गोली लगने से एक एसटीएफ इंस्पेक्टर भी घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, पटना में नाम बदलकर रह रहा बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
read more at हिन्दुस्तान


