पटना में फ्लैट में मिले बुज़ुर्ग पति-पत्नी के शव, खून से सना सिलबट्टा मिला
पटना (बिहार) के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक फ्लैट में बुज़ुर्ग दंपति के खून से लथपथ शव मिले। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों के सिर पर चोट के निशान हैं और लाश के पास खून से सना सिलबट्टा मिला है। एसपी स्वीटी सहरावत के मुताबिक, अपार्टमेंट में नीचे रहने वाले किराएदारों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
read more at जनसत्ता


