Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में बाढ़ की आशंका से प्रशासन अलर्ट, ज़िले के 78 स्कूल अगले आदेश तक बंद

short by Tanya Jha / on Sunday, 20 July, 2025
पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की आशंका के मद्देनज़र ज़िला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने दियारा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन पंचायतों के 78 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ और अगले आदेश तक रहेगा।