पटना में भारी बारिश के बाद मंत्रियों के बंगलों और बिहार विधानसभा परिसर में घुसा पानी
पटना में रविवार को भारी बारिश के बाद बिहार विधानसभा परिसर, कई मंत्रियों के बंगलों और अस्पतालों सहित कई अन्य स्थानों पर पानी भर गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहीं, राज्य में बारिश के चलते गंडक, कोसी, गंगा, महानंदा और कमला नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
read more at Times Now नवभारत


