Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में शिक्षक की हत्या, सीने में दागी गईं 3-4 गोलियां

short by अपर्णा / on Wednesday, 3 September, 2025
पटना (बिहार) में मंगलवार देर शाम एक 55 वर्षीय शिक्षक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार 3 बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की थी और करीब 3-4 गोलियां शिक्षक के सीने में लगी थीं। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।