Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना हाईकोर्ट के 46वें चीफ जस्टिस बने पवन कुमार भीमप्पा, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 21 September 2025
पवन कुमार भीमप्पा बजंतरी रविवार को पटना हाईकोर्ट के 46वें चीफ जस्टिस बन गए। उन्हें राजभवन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ दिलाई और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को ही उन्हें पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।