पटना हाईकोर्ट ने 68 एक्स-कैडर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए स्नातक और कंप्यूटर डिप्लोमा धारक 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 के तहत प्रतिमाह ₹25,500-81,100 तक वेतन मिलेगा।