पटना एयरपोर्ट पर हुई दिल्ली जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बिहार के मंत्री थे सवार
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान में उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान में बिहार के मंत्री संजय झा व सीतामढ़ी से जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू समेत कुल 187 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
read more at News18 हिंदी


