Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना पाइरेट्स को हराकर पहली बार दबंग दिल्ली ने जीता प्रो कबड्डी लीग का खिताब

short by अनिल कुमार / on Friday, 25 February 2022
जोगिंदर नरवाल की कप्तानी में दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीत लिया है। बेंगलुरु में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली के विजय मलिक ने सबसे ज़्यादा 14-पॉइंट्स (13-रेड और एक टैकल), जबकि नवीन कुमार ने 13-रेड पॉइंट्स हासिल किए। लीग को लगातार तीसरा सीज़न नया चैंपियन मिला है।