Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में प्रदर्शन के दौरान चिराग को हिरासत में लिया गया, कुछ देर बाद पुलिस ने किया रिहा

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 15 February 2022
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और उनके समर्थकों को मंगलवार को पटना (बिहार) में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर सचिवालय थाने ले जाया गया। बकौल पटना एसएसपी, "उन्हें एक निजी मुचलका दाखिल करने के बाद...रिहा कर दिया गया।" दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर चिराग प्रदर्शन कर रहे थे।