पटना में भारतीय 'वैगनर ग्रुप' ने संकेत दिए हैं कि पुतिन की तरह पीएम मोदी को भी जाना होगा: 'सामना'
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाना होगा लेकिन लोकतांत्रिक मार्ग से। पटना में (भारतीय) 'वैगनर ग्रुप' ने यही संकेत दिए हैं!" उन्होंने लिखा, "पुतिन हों या पीएम मोदी, उन्हें बगावत का सामना करना पड़ता है।" गौरतलब है, पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


