पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छापेमारी के दौरान मिला गन पाउडर, कई युवक हिरासत में लिए गए
पुलिस ने बताया है कि पटना यूनिवर्सिटी (बिहार) में रविवार को सभी छात्रावासों पर छापेमारी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कदमकुआं थाना क्षेत्र के पटेल छात्रावास से गन पाउडर बरामद हुआ है और मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, बम बनाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की थी।
read more at ABP न्यूज़


