पटरियों पर व ट्रेन के अंदर रील बनाने को लेकर रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन को जारी किए निर्देश
रेलवे बोर्ड ने बताया है कि पटरियों पर या ट्रेन के अंदर रील बनाने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का केस दर्ज किया जाएगा। बोर्ड ने सभी ज़ोन को इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है, ट्रेन की पटरियों पर और ट्रेन के दरवाज़े पर लटककर रील बनाने के कई मामले सामने आए हैं।
read more at लेटेस्टेली


