Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मरने वाले 10 लोगों के परिजन को मिलेंगे ₹3 लाख: तमिलनाडु सीएम

short by खुशी / on Saturday, 17 February, 2024
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 10 लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹3 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। प्रारंभिक जांच में रसायन मिश्रण के दौरान विस्फोट होने का अंदेशा जताया जा रहा है।